जमशेदपुर, जुलाई 28 -- टाटा स्टील ग्रुप के साथ 22 साल से अधिक सफर के बाद इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट्स लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के चीफ कुलदीप कुमार अरोड़ा 1 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट से रिक्त होने वाले पद पर 1 अगस्त 2026 से आईएल-3 ग्रेड के अधिकारी आशुतोष कुमार सिंह (हेड एक्सटर्नल इंफ्रास्ट्रक्चर और लाइजनिंग) को उनके मौजूदा लेवल पर ही इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट्स लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर का चीफ नियुक्त किया गया है। वे काम के मामले में वाइस प्रेसिडेंट इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट्स को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे। इसी तरह 1 अगस्त से विमल तिवारी (हेड स्टील मेकिंग, टीएसएम) को चयन प्रक्रिया में सफल होने पर अपने मौजूदा लेवल पर ही चीफ एसएमएस एंड एलसीपी, टीएसएम के पद पर नियुक्त किया गया है। वे कामकाज के मामले में च...