आदित्यपुर, जून 19 -- चांडिल। रांची को टाटा से जोड़ने वाली रांची-महुलिया सड़क मार्ग ( एनएच-33) का पुनर्निर्माण एवं सुदृढीकरण कार्य का गुरुवार को चौका में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। करीब 214. 79 करोड़ की लागत से 126.49 किलोमीटर सड़क की मरम्मत की जाएगी। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस सड़क का पुनर्निर्माण एवं सुदृढीकरण का काम करीब आठ माह में पूरी हो जाएगी। चौका के दादुर बागान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह परियोजना रांची से टाटा सफर करने वालों को बड़ी सौगात साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। रांची-महुलिया सड़क ...