जमशेदपुर, जून 6 -- जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में खेले गए मैच में टाटा सेरसा ने यंग स्पोर्टिंग को 8 विकेट से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्पोर्टिंग ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 100 रन बनाए। हिमांशु सिंह ने 26 रन की पारी खेली। टाटा सेरसा की ओर से अमित सिंह ने 10 रन देकर 3 विकेट लिए।जवाब में टाटा सेरसा ने 13.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 101 रन बना लिए। दिव्यांशु कुमार ने 58 रनों की नाबाद पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। टाटा सेरसा ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- यंग स्पोर्टिंग ने हीना अलाइड को 43 रनों से हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...