नई दिल्ली, जुलाई 4 -- टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में अब सिएरा सबसे पॉपुलर SUV बन चुकी है। हर महीने ये शानदार सेल्स डेटा के साथ आगे बढ़ रही है। इतना ही नहीं, अब सिएरा EV की भी एंट्री हो चुकी है। ऐसे में कंपनी सिएरा ICE मॉडल की सेल बढ़ाने के लिए इस महीने छोटा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी सिएरा के डीजल वेरिएंट पर 25,000 रुपए तक का लॉयल्टी बोनस दे रही है। खास बात ये है कि इसके लॉन्च के बाद ये पहला महीना है तब इस पर कोई डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि सिएरा की एक्स-शोरूम कीमतें 11.49 लाख रुपए से 21.29 लाख रुपए तक हैं। सिएरा का सीधा मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल से होता है। सिएरा का इंजन, फीचर्स और सेफ्टीनई जनरेशन की टाटा सिएरा नए 1.5-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल के साथ आ रही है जो 158bhp और 255Nm जनरे...