जमशेदपुर, मार्च 6 -- टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि समूह में अगले पांच साल में पांच लाख कर्मचारी बढ़ेंगे और उनकी संख्या बढ़कर 15 लाख तक पहुंच जायेगी। वे संस्थापक दिवस पर वर्क्स जनरल ऑफिस गेट पर आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि सभा के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन टाटा समूह के संस्थापक की जेएन टाटा की 187वीं जयंती पर 3 मार्च को किया गया था। उन्होंने कहा पिछले पांच वर्षों में करीब पांच लाख कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि हुई थी। टाटा समूह स्किल डेवलपमेंट पर बहुत अधिक खर्च कर रहा है इसे और बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों के बीच विविधता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। अलग-अलग योग्यता को बढ़ावा दिया जाएगा। चंद्रशेखरन ने कहा कि मध्य पूर्व में जंग और वैश्विक परिस्थितियों के बीच टाटा समूह के लिए कर्मचारियों की सुरक्षा पहली प्र...