नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के संभावित आईपीओ को लेकर अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग होती है तो टाटा ग्रुप की कई कंपनियों पर इसका असर पड़ने की संभावना है। खासतौर पर टाटा संस की लिस्टिंग समूह की कंपनी टटा पावर के लिए वैल्यू अनलॉकिंग का बड़ा कारण बन सकती है। यह अनुमान ब्रोकरेज फर्म Axis Capital का है।क्या कहा ब्रोकरेज ने? ब्रोकरेज ने कहा, "टाटा संस शेयर बाजार में लिस्टिंग के एक कदम और करीब पहुंच गई है। अगर टाटा संस करीब Rs.10 लाख करोड़ के वैल्यूएशन पर शेयर बाजार में लिस्ट होती है तो टाटा पावर की 1.65 फीसदी हिस्सेदारी की वैल्यू करीब Rs.16,500 करोड़ हो सकती है। यह टाटा पावर के मौजूदा मार्केट कैप का लगभग 14-15 फीसदी बैठता है। यह भी पढ़ें- NHAI के एक एक्शन से 20% टूटा यह...