नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने शेयर बाजार में संभावित लिस्टिंग की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। कंपनी अपने आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन (AoA) की समीक्षा कर रही है, ताकि सेबी के लिस्टिंग नियमों के अनुरूप जरूरी बदलाव किए जा सकें। इस प्रक्रिया का असर टाटा ट्रस्ट्स के विशेष अधिकारों, डायरेक्टर्स की नियुक्ति और कंपनी के बोर्ड की संरचना पर पड़ सकता है। हालांकि, अभी किसी बदलाव को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है।RBI के फैसले से बढ़ा लिस्टिंग का दबाव यह समीक्षा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से टाटा संस को कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन छोड़ने की मंजूरी नहीं दिए जाने के बाद हो रही है। RBI ने कंपनी को अपर लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) पर लागू नियमों का पालन करने को कहा है। इस रेगुलेटरी फ्रेमव...