नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Tata Sons News: टाटा संस लिमिटेड के आईपीओ का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के बोर्ड ने गुरुवार को एन. चंद्रशेखरन को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर पांच साल का नया कार्यकाल देने को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही टाटा संस को लिस्ट कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। कहने का मतलब है कि अब टाटा संस आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में लिस्ट होगी। बता दें कि बीते अगस्त महीने में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने फरवरी, 2027 में मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद अगले कार्यकाल की मांग नहीं करने का फैसला लिया था। हालांकि, क्यों पड़ी लिस्टिंग की जरूरत? बीते सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने टाटा संस के प्रमुख निवेश कंपनी के रूप में एनबीएफसी रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने के आवेदन को खारिज कर दिया था। इस...