नई दिल्ली, अगस्त 18 -- टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के दोबारा कार्यकाल नहीं लेने के फैसले ने कंपनी के भीतर हलचल बढ़ा दी है। बोर्ड के कुछ निदेशक चाहते हैं कि चंद्रशेखरन अपने फैसले पर पुनर्विचार करें, जबकि कुछ का मानना है कि उनके फैसले को स्वीकार कर अब नए चेयरमैन की तलाश शुरू करनी चाहिए। मामले से जुड़े द इकनॉमिक टाइम्स के सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड के भीतर इस बात पर भी मतभेद है कि चंद्रशेखरन के फैसले पर औपचारिक रूप से वोट कराया जाए या नहीं। टाटा संस के दो प्रमुख ट्रस्ट शेयरधारकों में से एक सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट ने बोर्ड को पत्र लिखकर चंद्रशेखरन के फैसले को नोट करने और उनके उत्तराधिकारी की तलाश के लिए चयन समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का सुझाव दिया है। यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप में पर्दे के पीछे क्या चल रहा? नोएल टाटा की दिल्ली मीटि...