नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- टाटा संस के आईपीओ को लेकर सस्पेंस गहरा होता जा रहा है। दरअसल, टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा संस की लिस्टिंग के अलावा दूसरे सभी उपलब्ध विकल्पों पर विचार करने पर भी सहमति जताई है। 17 सितंबर को हुई टाटा संस के बोर्ड की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने लिस्टिंग का एक बार फिर से विरोध किया। टाटा ट्रस्ट्स के मुताबिक अन्य सभी उपलब्ध विकल्पों पर तुरंत और अच्छी तरह से विचार किया जाना चाहिए। इसके नतीजों को बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय करने के लिए एक अलग बैठक बुलाई जाएगी।क्या है टाटा ट्रस्ट्स का तर्क टाटा ट्रस्ट्स का कहना है कि टाटा समूह की मौजूदा ओनरशिप संरचना ने टाटा संस को ऐसे फैसले लेने की क्षमता दी है, जो केवल कारोबारी मुनाफे के आधार पर शायद संभव नहीं होते। नोएल टाटा ने बोर्ड के सामन...