जमशेदपुर, जून 6 -- जमशेदपुर। टाटा स्टील के मई में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और टाटा वर्कर्स यूनियन के 21 सदस्यों को शनिवार को यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, सहायक सचिव श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार अमोद कुमार दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। कंपनी और यूनियन में उनके योगदान के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...