टाटा वर्कर्स यूनियन ने वेज रिवीजन पर 29 को बुलाई कमेटी मीटिंग
जमशेदपुर, मई 24 -- टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग छह माह के बाद 29 मई को बुलाई गई है। इस संबंध में यूनियन महासचिव सतीश कुमार सिंह के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है। यह मीटिंग माइकल जॉन प्रेक्षागृह में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इस बार मीटिंग के एजेंडा में मृत सदस्यों के लिए शोक प्रस्ताव, 1 दिसंबर 2025 को हुई पिछले कमेटी मीटिंग की कार्यवाही विवरणी की संपुष्टि, अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर 2025 तथा जनवरी 2026 का एकाउंट्स शामिल किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा इस मीटिंग में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य मुद्दों के अलावा वेज रिवीजन से संबंधित मुद्दों पर कमेटी मेंबर अपनी बात रख सकेंगे। उल्लेखनीय है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान में प्रति दो माह पर कमेटी मीटिंग बुलाने का प्रावधान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.