जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 17.50 प्रतिशत बोनस मिलेगा। इस वर्ष बोनस की अधिकतम राशि 68,451 जबकि न्यूनतम राशि 45,247 रुपये है। बोनस के रूप में कर्मचारियों को 13,60,000 रुपए का भुगतान किया जाएगा। एक अक्टूबर 2026 तक बोनस राशि कर्मचारियों के बैंक खाते में चली जाएगी। बोनस समझौते से यूनियन के 28 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी से टेलिफोनिक बातचीत के माध्यम से बोनस राशि पर उनकी स्वीकृति ले ली। अध्यक्ष शहर से बाहर हैं। इसलिए अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 के बोनस की घोषणा यूनियन के सभी कर्मचारियों के समक्ष की। बैठक में यूनियन के सहायक सचिव-नितेश राज भी उपस्...