जमशेदपुर, फरवरी 24 -- टाटा वर्कर्स यूनियन की फाइनेंस कमेटी की बैठक कल होगी। पूर्वाह्न 11 बजे यूनियन सभागार में आयोजित इस बैठक में अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2025 व जनवरी 2026 के आय-व्यय का ब्यौरा कमेटी सदस्यों के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद कमेटी मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें यूनियन के सभी कमेटी मेंबरों से इस विवरण पर सहमति ली जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी के अंत में 27 या 28 तारीख को कमेटी मीटिंग बुलाई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...