जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- टाटा वर्कर्स यूनियन के कोष में लगातार वृद्धि तो रही है, लेकिन आय के महत्वपूर्ण स्रोत सदस्यों की मासिक सदस्यता शुल्क में लगातार गिरावट आ रही है। यूनियन का कोष पिछले 18 माह में बढ़कर 44 करोड़ 19 लाख 18 हजार 922 पहुंच गया है। जबकि चंदा प्रति माह 8 लाख से घटकर 7.5 लाख तक रह गया है। यह आंकड़ा यूनियन की फाइनेंस कमेटी की बैठक में सामने आया है। उल्लेखनीय है कि यूनियन की फाइनेंस कमेटी की बैठक पिछले सोमवार को हुई थी। बैठक में कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे ने सदस्यों के बीच वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंकेक्षित रिपोर्ट के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के सितंबर तक का अकाउंट पेश किया था। रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2024 को यूनियन के कोष में 41 करोड़ 38 लाख 3 हजार 595 रुपये थे। 31 मार्च 2025 को जब वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्त हुआ, तब यह राशि ...