जमशेदपुर, अगस्त 8 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता 24 जून को हस्ताक्षरित हो गया है। टाटा स्टील के कर्मचारियों की तरह टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का भी वेज रिवीजन समझौता 1 जनवरी 2025 से लंबित है। लेकिन टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को बीस माह बीतने के बाद भी वेज रिवीजन का इंतजार जारी है। परंपरा रही है कि टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता होने के एक सप्ताह के भीतर यूनियन कर्मियों के वेज रिवीजन पर फैसला होता रहा है। लेकिन इस बार टाटा स्टील में 45 दिन से अधिक दिन हुए समझौते के बाद भी यूनियन कर्मचारियों को समझौते का इंतजार है। बताया जा रहा है कि यूनियन के कर्मचारियों की यूनियन नहीं होने से यूनियन नेतृत्व पर समझौते के लिए दबाव नहीं बन पा रहा है। यूनियनकर्मियों का वेतन टाटा स्टील कर्मियों की तुलना में का...