जमशेदपुर, जून 28 -- टाटानगर के न्यू इलेक्ट्रिक लोको शेड की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू है। इससे लोको शेड में प्लेटफॉर्म, लाइन व पीड्स के साथ अन्य सुविधा बढ़ाई जा रही है। दक्षिण पूर्व जोन से अभी क्षमता बढ़ने के लिए संसाधन मुहैया कराने का आदेश हुआ है। रेलवे के अनुसार, लोको शेड की क्षमता 150 से 200 करना है। जबकि मालगाड़ियों और यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण टाटानगर लोको शेड में 200 से ज्यादा इंजन कई महीने से रहते हैं। जानकार बताते हैं कि टाटानगर का ईएलएस दपू जोन का प्रमुख लोको शेड है। छत्तीसगढ़ व ओडिशा के भी इंजनों की मरम्मत अत्याधुनिक तकनीक से होती है। यह भी पढ़ें- धनबाद होकर चलने वाली 4 एक्सप्रेस ट्रेनें 3 माह तक बदले मार्ग से चलेंगी, देखें नया रूट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...