नई दिल्ली, मई 8 -- निकट भविष्य में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक Tiago.ev को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान इस कार की नई झलकियां सामने आई हैं। इससे संकेत मिलता है कि 2026 मॉडल में कंपनी बड़े मैकेनिकल बदलाव करने जा रही है। खबर है कि नई Tiago.ev को मई के अंत तक मार्केट में उतारा जा सकता है। आइए जानते हैं नई ईवी के संभावित फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में विस्तार से।बैटरी पैक में हुआ बड़ा बदलाव इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज कार की रेंज को लेकर है। टाटा मोटर्स अब पुरानी 19 kWh की छोटी बैटरी को विदा कर रही है। अब ग्राहकों को बेस मॉडल में ही 24 kWh की बैटरी मिलेगी। जबकि टॉप मॉडल्स के लिए एक नया 30 kWh का बड़ा बैटरी पै...