जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शिव नारायण सिंह (एसएन सिंह ) 31 मार्च मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने पर यूनियन की ओर से मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके समेत पूरी यूनियन की टीम ने एसएन सिंह को बधाई दी। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एसएन सिंह हंसमुख एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने वाले शख्स हैं। मैं उनके सुखद जीवन की कामना करता हूं। अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने कहा कि उन्होंने बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया। यूनियन के एक-एक सदस्य से उनका बेहतर संबंध रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...