जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के रिक्त हुए कमेटी मेंबर के तीन सीटों पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होगा। चुनाव संचालन समिति ने गुरुवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। चुनाव प्रक्रिया के लिए पिछले कमेटी मीटिंग में चुनाव संचालन समिति का गठन कर सर्वसम्मति से कार्यभार दिया गया था। चुनाव संचालन समिति के प्रमुख चितानंद खंडाई द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को नामांकन पत्र का वितरण एवं 17 अप्रैल को मतदान का होगा। मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना होगी और उसी दिन विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...