जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुई तीन सीटों पर उप चुनाव के लिए सोमवार को कुल पांच नामांकन फार्म बिके। एक्सल डिवीजन की दो सीटों के लिए केवल दो नामांकन फार्म बिके, जिससे दोनों उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है। वहीं, ईआरसी डिवीजन की एक सीट के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म लिया। चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई के हस्ताक्षर से सोमवार को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया गया। क्षेत्र संख्या 4 एवं 5 (एक्सल डिवीजन) से रवींद्र कुमार और सिंह बीके ने नामांकन फार्म लिया है। यदि इनका नामांकन वैध पाया गया तो दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। यह भी पढ़ें- दो दिन शेष अब तक मैदान में नहीं आए प्रत्याशी क्षेत्र संख्या 49 (ईआरसी) पर तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया है।...