जमशेदपुर, मार्च 28 -- टाटा मोटर्स प्रबंधन ने स्थायीकरण के लिए 225 अस्थायीकर्मियों की सूची गुरुवार देर शाम जारी कर दी। कर्मचारियों का मेडिकल टेस्ट कई चरणों में होगा। यह 6 अप्रैल से 7 मई तक चलेगा। जारी नोटिस में कहा गया कि जिन अस्थायी कर्मचारियों को प्रोबेशनर के तौर पर शामिल किया जाएगा, उन्हें मेडिकल जांच के लिए नाम के आगे अंकित तिथि से एक दिन पहले टाटा मोटर्स सेंट्रल एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो (सीईबी) में रिपोर्ट करें। जो लोग ए शिफ्ट में हैं, वे बी शिफ्ट में सीईबी में रिपोर्ट करेंगे और जो लोग बी शिफ्ट में हैं, वे ए शिफ्ट में सीईबी में रिपोर्ट करेंगे। कैंडिडेट्स अनिवार्य आवश्यकता के तौर पर उसी दिन सीईबी में अपने हाल के पासपोर्ट साइज के 5 फोटो (लाल बैक ग्राउंड वाले), साथ ही अपने पैन कार्ड, बैंक पासबुक, यूएएन सर्विस हिस्ट्री, यूएएन पासबुक, ई-नॉमिनेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.