नई दिल्ली, जून 17 -- शेयर बाजार में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) के शेयरों में एक बड़ा भूचाल देखने को मिला। दोपहर के कारोबार में कंपनी के शेयर अचानक 10% तक टूट गए और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर Rs.355 के निचले स्तर पर पहुंच गए। टाटा मोटर्स के इस हिस्से में ही लक्जरी कार ब्रांड 'जैगुआर लैंड रोवर' (JLR) का बिजनेस भी शामिल है। जेएलआर के 'इन्वेस्टर डे' के दौरान कंपनी ने आने वाले समय (वित्त वर्ष 2027) के लिए जो रोडमैप और आंकड़े पेश किए, उससे निवेशक और बाजार के विशेषज्ञ खुश नजर नहीं आए। इसके अलावा दिग्गज ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) सिक्योरिटीज ने भी इस शेयर को 'अंडरपरफॉर्म' (कमजोर प्रदर्शन) की रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस घटाकर Rs.335 कर दिया, जिसने आग में घी का काम किया। यह भी पढ़ें- IDBI बैंक शेयर में आया तूफान! 4 दिन...