जमशेदपुर, मार्च 20 -- कंपनी ने विवादास्पद जेओ ग्रेड और पुराने ई ग्रेड को मिलाकर नया टी ग्रेड बनाया पहली बार कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन के साथ 25 हजार रुपये एकमुश्त राशिअस्थायी बचे कर्मियों के वेतन में 4 से लेकर 5 हजार रुपये की बढ़ोतरीजमशेदपुर संवाददाताटाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों को प्रबंधन और यूनियन ने गुरुवार को ईद और रामनवमी पर वेज रिवीजन समझौता का शानदार तोहफा दिया। इस समझौते के तहत कंपनी के 7321 स्थायी कर्मचारियों के मासिक वेतन में अगले चार वर्षों में 19,750 की बढ़ोतरी होगी। साथ ही, लंबे समय से विवादों में घिरे जेओ ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। अब जेओ ग्रेड और पुराने ई ग्रेड को मिलाकर नया टी ग्रेड बनाया गया है, जिससे वेतन विसंगति दूर होगी और ग्रेड सिस्टम में एकरूपता आएगी।ग्रेड रिवीजन समझौते पर उपश्रमायुक्त अर...