जमशेदपुर, मई 29 -- टाटा मोटर्स में वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्रभागों और विभागों (सामान्य कार्यालय सहित) को क्षतिपूर्ति अवकाश लेने का नोटिस जारी किया गया है। फाउंड्री डिवीजन में 29 और 30 मई 2026 को सामान्य कार्य दिवस रहेगा, क्योंकि यहां किसी कर्मचारी को क्षतिपूर्ति अवकाश देय नहीं है। संबंधित डिवीजन/विभाग को यह सुनिश्चित करना होगा कि 29 या 30 मई को कार्य पर बुलाए गए कर्मचारी 31 मई तक अपना क्षतिपूर्ति अवकाश ले लें। इसी प्रकार 1 जून को कार्य पर बुलाए गए कर्मचारियों को 30 जून तक अवकाश लेना होगा। 31 मई 2026 को रविवार होने के कारण सामान्य साप्ताहिक अवकाश माना जाएगा। यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स में 2 से 4 जून तक ब्लॉक क्लोजर कंपनी ने सभी कर्मचारियों से इस आदेश का अनिवार्य अनुपालन करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...