नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली। वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने बढ़ती लागत के कारण एक अप्रैल 2026 से पेट्रोल और डीजल वाले यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी बयान के अनुसार, वाहनों की कीमत औसतन 0.5 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि होगी। हालांकि यह अलग-अलग मॉडल एवं संस्करण के अनुसार भिन्न होगी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि यह संशोधन लागत में लगातार हो रही वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है। कंपनी हैचबैक टियागो से लेकर सफारी एसयूवी वाहन तक बेचती है जिनकी कीमत 4.57 लाख रुपये से 23.42 लाख रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम) के बीच है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.