जमशेदपुर, मार्च 13 -- टाटा मोटर्स मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में दिसंबर 2025, जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया। समीक्षा के बाद प्राप्त 51 में से 43 आवेदनों को नियमों के अनुरूप पाते हुए स्वीकृति दी गई। इन लाभुकों के बीच कुल 16,03,373 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। बैठक में सेक्रेटरी वर्षिल सहाय, डॉ. एसएल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, अजय भगत और अमित कुमार सिंह उपस्थित थे। इन लाभुकों को मिला लाभ : बबीता कुमारी, जैकी जॉन, विवेक कुमार, वरुण बनर्जी, मुर्शिद अहमद, सुभाष महतो, राजेन्द्र कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार चतुर्वेदी, मिहिर कुमार परिदा, घनश्याम सिंह, शेख तंजील बेग, खिरोद गोप, धनंजय कुमार राजा, संदीप कुमार रे, केएम उषा कुमारी, अमित ठाकुर, उमेश कुमार प्रसाद, जगन्नाथ राव, जफल अजमल खान, स...