टाटा मोटर्स के 34 कर्मियों को मिलेगी 41.29 लाख की सहायता
जमशेदपुर, अगस्त 8 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में अप्रैल, मई, जून एवं जुलाई के दौरान प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। समिति ने प्राप्त सभी 47 आवेदनों पर विचार किया, जिनमें से 34 आवेदनों को नियमों के अनुरूप पाया गया, जिसपर स्वीकृति प्रदान की गई। समिति के निर्णय के अनुसार स्वीकृत लाभुकों को चिकित्सा सहायता के रूप में कुल लगभग 41,29000 रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं में आर्थिक सहायता मिलेगी। बैठक में मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी के सचिव वर्षिल सहाय, डॉ. एसएल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, एचएस सैनी, पीके दास, अजय भगत तथा अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे। जिन्हें लाभ मिलेगा, उनमें परितोष मंडल, छोटू समद, दिवाकर शर्मा, अर्चना मॉल, सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.