जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- बोनस समझौते के बाद टाटा मोटर्स प्लांट में अध्यक्ष व महामंत्री के स्वागत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय एवं मनोज सिंहा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जीएम एके दास, सुभाष सिंह, ईआर के वरीय प्रबंधक अमित झा समेत अन्य मौजूद थे। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने स्वागत के लिए कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इन दिनों कंपनी में उत्पादन ज्यादा है। यह भी पढ़ें- टिमकेन कर्मचारियों को 1.17 लाख रुपये तक बोनस यह अच्छा संकेत है। हम सभी को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने स...