चक्रधरपुर, मई 18 -- चक्रधरपुर। भारत सरकार की योजना के तहत चक्रधरपुर प्रखंड के रोलाडीह गांव स्थित तुलसी पब्लिक स्कूल में आगामी 20 मई को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार मेला लगाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सही करियर मार्गदर्शन, स्किल डेवलपमेंट एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। यह कार्यक्रम डिजिटल इंडिया एवं टाटा मोटर्स इंडस्ट्री सपोर्ट से आयोजित किया जा रहा है। कंपनी की वर्तमान आवश्यकता अनुसार केवल उन्हीं विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है जो 12वीं उत्तीर्ण है और उनकी उम्र 18-23 वर्ष है। इसमें केवल पुरुष अभ्यर्थी को लिया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित छात्रों को टाटा मोटर्स की ओर से अरका जैन यूनिवर्सिटी से नि:शुल्क तीन वर्षीय मेकाट्रोनिक्स डिप्लोमा की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके साथ ही हर महीने 13,000 र...