टाटा मोटर्स कर्मचारियों का बोनस समय से होगा : महामंत्री
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन भी अब बोनस वार्ता के लिए तैयार है। यूनियन की द्विमासिक कमेटी मीटिंग में सोमवार को इस आशय का निर्णय लिया गया। यूनियन अब प्रबंधन से उत्पादन और आमदनी-खर्च से संबंधित बैलेंस सीट की मांग करेगी। इसके बाद तय फार्मूले के अनुसार प्रबंधन को बोनस से संबंधित मांगपत्र सौंपा जाएगा। बैठक के बाद यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि तय समय पर बोनस समझौता हो जाएगा। वहीं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने बेहतर बोनस कराने में यूनियन को सक्षम बताया। कमेटी मीटिंग यूनियन ऑफिस सभागार में आयोजित की गई, जिसमें यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर मौजूद थे। कमेटी मीटिंग में वार्षिक बोनस समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मीटिंग में उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों एवं कमेटी मेंबरों ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.