जमशेदपुर, मार्च 20 -- टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों के लिए ग्रेड रिवीजन समझौते के साथ ही एक नई प्रमोशन पॉलिसी और कई अन्य लाभकारी बदलाव लागू हो गए हैं। समझौता 19 मार्च 2026 को अंतिम रूप से हुआ, जिसमें कंपनी और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच लंबे समय से चली आ रही मांगों पर सहमति बनी। इससे हजारों कर्मचारियों को स्थायित्व, बेहतर करियर ग्रोथ और स्वास्थ्य-सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में राहत मिलेगी। फुल टाइम अप्रेंटिस (एफटीए) के माध्यम से कंपनी में शामिल होने वाले युवाओं को अब प्रगति स्कीम के तहत 3 साल का डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा। कोर्स पूरा होने के बाद वे सीधे स्थायी कर्मचारी बन जाएंगे। पुरानी व्यवस्था में चल रहे अस्थायी पूल और टीएमएसटी (टाटा मोटर्स स्किल ट्रेनिंग) सिस्टम को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इस स्कीम से आने वाले युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.