टाटा मैजिक में लदा डीजे पेड़ की शाख से टकराया, संचालक की मौत
अमरोहा, जून 28 -- हसनपुर, संवाददाता। टाटा मैजिक में लदे डीजे पर बैठे युवक शनिवार रात पेड़ की टहनी से टकराकर नीचे गिर गए। हादसे में डीजे संचालक की मौत हो गई जबकि, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के माजरा मासकपुर निवासी डीजे संचालक योगेश खड़गवंशी पुत्र सुरेश व उसका साथी कन्हैया पुत्र जसवंत नजदीकी गांव बहादरपुर में बारात चढ़त के बाद टाटा मैजिक में लदा डीजे लेकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गर्मी होने के चलते योगेश व कन्हैया डीजे पर चढ़कर बैठ गए। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, आवागमन ठप चालक वाहन को लेकर चल दिया। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के लिए चालक ने जैसे ही टाटा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.