रायबरेली, जून 10 -- महाराजगंज (रायबरेली) संवाददाता। चंदापुर थाना क्षेत्र के मऊ डीह रजबहा पर मुरैनी ताजुद्दीनपुर माइनर के निकट तेज गति से आ रही टाटा मैजिक ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दंपति अपने बच्चों सहित नहर में जा गिरा। गनीमत रही नहर में पानी नहीं है अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। दुर्घटना में दंपति व उनके 5 वर्षीय बच्चे को गंभीर चोटें आई।वहां मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पिता एवं पुत्री की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। चंदापुर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार निवासी मुमताज अली 25 वर्ष पुत्र शेखावत ,पत्नी रोशनी एवं बेटी मायरा के साथ किसी कार्य से चंद...