जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- टाटा-बक्सर एक्सप्रेस और हावड़ा से जूनागढ़, कांटाबाजी व टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस में रेलवे को जल्द स्लीपर कोच लगाना चाहिए। जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने शुक्रवार को दक्षिण पूर्व जोन में रेल जीएम के सचिव को पत्र ज्ञापन देकर यह मुद्दा उठाया। रेलवे फैंस शशांक शेखर, सोमांको तिरु व सोहम दास भी मौजूद थे। रेलवे सलाहाकार समिति सदस्य ने यात्री सुविधा में विस्तार एवं नई ट्रेनों के संचालन की मांग रखी। इसमें रांची से जयपुर, शालीमार से पुणे और हटिया या रांची से पुणे के लिए अमृत भारत वर्जन-3 ट्रेन चलाने की मांग शामिल है। अरुण जोशी ने कहा कि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। नई ट्रेन चलने और कोचों की संख्या बढ़ाने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...