नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- टाटा मोटर्स अपनी गाड़ियों के दाम एक बार फिर बढ़ाने की तैयारी में है। हाल ही में 1 सितंबर से कंपनी ने अपने मॉडल्स की कीमतों में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया था। इसके बावजूद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा का कहना है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत का बड़ा हिस्सा कंपनी अभी भी खुद उठा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में गाड़ियों की कीमतें और बढ़ सकती हैं। कंपनी एक बार में बड़ा झटका देने के बजाय हर महीने लागत का जायजा लेगी और जरूरत पड़ने पर धीरे-धीरे दाम बढ़ाएगी।अभी तारीख का ऐलान नहीं कंपनी ने अगली बढ़ोतरी की तारीख या पर्सेंट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन साफ कर दिया है कि सितंबर में की गई बढ़ोतरी से बढ़ी हुई लागत का पूरा असर कवर नहीं हो पाया है। बता दें कि अप्रैल से जून की तिमाही में कच्चे माल की म...