टाटा फाउंडेशन जामाडोबा को मिली खिताबी जीत
धनबाद, सितम्बर 27 -- गजलीटांड़ शहीद मैदान में चल रहे 32 वें शहीद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल शनिवार को बीसीसीएल धनबाद व टाटा फाउंडेशन जामाडोबा के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में टाटा फाउंडेशन ने बीसीसीएल को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टाटा फाउंडेशन के विकाश यादव व रोहित महतो ने एक-एक गोल किया, जबकि बीसीसीएल की ओर से प्रशांता भगति ने गोल दागा। मैन ऑफ द मैच टाटा फाउंडेशन के शामु कुमार और मैन ऑफ द सीरीज बीसीसीएल के प्रशांता भगति चुने गए। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर समिति के सचिदानंद सिंह, पूर्व पार्षद महेश पासवान, दिनेश उपाध्याय, हुलास यादव, विजय शंकर चौहान, राहुल राजभर, मंटू सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, फुलकांत झा, अशोक भुइंया, सुरेश मेहरा आदि मौजूद थे। निर्णायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.