जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- टाटा पावर की सहायक टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने तमिलनाडु के कायथर जिले के वेल्लालनकोट्टई और नालंधुला गांवों में 100 मेगावाट की समूह कैप्टिव सौर परियोजना (टीएनजीसी-2) का संचालन शुरू कर दिया है। इससे टीपीआरईएल का यूटिलिटी पोर्टफोलियो 12.3 गीगावाट हो गया है और परिचालन क्षमता 7 गीगावाट पार कर गई है। यह परियोजना टीपी सोलर लिमिटेड को 40.625 मेगावाट, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड को 53.125 मेगावाट और टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को 6.25 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...