जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विस्तार टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में 130 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई से सितंबर के दौरान 419 मेगावाट क्षमता की बड़े पैमाने की परियोजनाएं शुरू कीं। पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 182 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं पूरी की गई थीं। इसके अलावा कंपनी ने 131.2 मेगावाट घंटे की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया।कंपनी के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में कुल 645 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं शुरू की गईं। इस दौरान 161.2 मेगावाट घंटे की भंडारण क्षमता से जुड़ी परियोजनाओं का काम भी पूरा किया गया। इनमें 101.2 मेगावाट घंटे की क्षमता कंपनी की अपनी जरूरत...