जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। टाटा पावर मजदूर यूनियन की बैठक मंगलवार को बारीगोड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। अध्यक्षता अम्बुज कुमार ठाकुर ने की। इसमें सभी विभागों में ओवरटाइम का दोगुनी दर से भुगतान नहीं करने के खिलाफ मई में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। मजदूरों ने बताया कि टाटा पावर के आईआर अधिकारी सिर्फ मजदूरों को तीन माह से आश्वासन देते आ रहे हैं। अब भी फायर ब्रिगेड के मजदूरों से ओटी कराया जा रहा है। लेकिन दोगुनी दर से भुगतान नहीं किया जा रहा है। मजदूरों को धमकाया जा रहा है कि बहुत जल्द ओटी का डबल मांगने वालों निकाल बाहर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- टाटा पावर मजदूर यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी यूनियन ने चेतावनी दी कि मामला डीएलसी कार्यालय में लंबित है। अगर टाटा पावर प्रबंधन ने किसी भी मजदूरों के साथ छेड़छाड़ की तो अनिश्चितकाल...