जमशेदपुर, जनवरी 29 -- टाटा पावर मजदूर यूनियन ने बुधवार को टाटा पावर गेट पर ठेका मजदूरों की आमसभा और गेट मीटिंग की। सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली सभा में ठेका प्रबंधन पर मजदूरों के शोषण और श्रम कानूनों के पालन न करने के आरोप लगाए गए। यूनियन का कहना है कि ठेका प्रबंधन मजदूरों को पे स्लिप नहीं देता, ओवरटाइम का डबल भुगतान नहीं किया जा रहा और कैंटीन में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता भी खराब है। इन मुद्दों पर सुधार की मांग करने पर मजदूरों को ट्रांसफर या काम से हटाने की धमकी दी जा रही है। यूनियन के अनुसार, दो मजदूरों को साकची पावर हाउस ट्रांसफर भी किया गया है। यह आंदोलन एटक कोल्हान प्रमंडल के महासचिव कॉमरेड अंबुज ठाकुर के नेतृत्व में शुरू किया गया, जिसकी सूचना पहले ही उपायुक्त, डीएलसी और एसडीओ को दी जा चुकी है। आमसभा में एटक के राज्य सचिव कॉमरे...