टाटा पावर की क्वालिटी सर्किल टीमों ने जीता गोल्ड मेडल
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- टाटा पावर जोजोबेड़ा की दोनों क्वालिटी सर्किल टीमों ब्लैक डायमंड और प्रयास ने गुणवत्ता सुधार, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणाली के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। भुवनेश्वर क्वालिटी सर्किल मंच के आठवें चैप्टर सम्मेलन एवं दो दिवसीय गुणवत्ता मंडली कार्यक्रम में दोनों टीमों ने यह उपलब्धि हासिल की। क्वालिटी सर्किल कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल की समस्याओं की पहचान कर उनके प्रभावी समाधान तलाशना, उत्पादकता और कार्यक्षमता बढ़ाना तथा कर्मचारियों में टीम भावना और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। दोनों टीमों ने अपने प्रकल्पों के माध्यम से गुणवत्ता प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की。
टीम विवरण ब्लैक डायमंड टीम में पंकज रॉय, सिबनाथ बनर्जी, वरुण गौतम, राजीव कुमार और सफातुल हक शामिल थे। टीम के मार्गदर्शक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.