टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार
जमशेदपुर, मई 27 -- पटमदा : टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत कुटीमाकली ग्राम सभा के ग्रामीणों ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को आवेदन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियां, रोशनी की कमी और स्पीड ब्रेकर की अनुपस्थिति के कारण यह मार्ग हादसों का केंद्र बनता जा रहा है।
ग्रामीणों की चिंताएँ ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सड़क के दोनों किनारों पर 3 से 4 फीट ऊंची झाड़ियां उग आई हैं, जिससे मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। खासकर रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि झाड़ियों की वजह से स्ट्रीट लाइट का प्रकाश भी सड़क तक नहीं पहुंच पाता। ग्राम सभा ने यह भी बताया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.