नई दिल्ली, जून 17 -- हुंडई इंडिया जून में अपनी तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एक्सटर SUV पर 43,000 रुपए तक के बेनिनिट दे रही है। MT और AMT गियरबॉक्स के साथ पेट्रोल से चलने वाले S, S एक्जीक्यूटिव, S स्मार्ट और S+ ट्रिम्स पर 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट और 3,000 रुपए का सरकारी कर्मचारी या कॉर्पोरेट ऑफर मिलता है। टॉप SX और SX(O) वैरिएंट पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, CNG वैरिएंट पर 43,000 रुपए तक का फायदा मिलेगा। एक्सटर फेसलिफ्ट के पेट्रोल और CNG दोनों वैरिएंट पर 35,000 रुपए तक का फायदा मिलता है। बेस HX2 को छोड़कर सभी ट्रिम्स पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट मिलते हैं। एक्सटर की एक्स-शोरूम कीमत 5.80 लाख रुपए से 9.45 लाख रुपए तक हैं...