नई दिल्ली, जुलाई 27 -- भारतीय मार्केट में सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट का क्रेज सबसे ज्यादा है। इस सेगमेंट में दो गाड़ियां लंबे समय से एक-दूसरे को तगड़ी टक्कर दे रही हैं। ये टाटा नेक्सन (Tata Nexon) और मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) हैं। अगर आप भी अपने लिए एक नई कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन दोनों में से किसे चुना जाए, यह सवाल मन में आना लाजमी है। दोनों ही गाड़ियां अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर हैं। बता दें कि मारुति ने हाल में ही ब्रेजा के अपडेटेड वर्जन को भी लॉन्च कर दिया है। ऐसे में आइए कीमत, फीचर्स, इंजन, सेफ्टी और माइलेज के आधार पर इन दोनों गाड़ियों की तुलना करते हैं।इतनी है कीमत भारतीय मार्केट में टाटा नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत 7.39 लाख से लेकर टॉप-मॉडल में 14.40 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, मारुति ब्रेजा के की ए...