चाईबासा, सितम्बर 29 -- नोवामुंडी । टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में सोमवार को शिक्षकों और छात्रों के तकनीकी एवं विश्लेषणात्मक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंप्यूटेशनल थिंकिंग विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में विद्यालय की प्राचार्या शशिकला एवं अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप दास उपस्थित थे। इन विशेषज्ञों के द्वारा समस्याओं को क्रमिक रूप से हल करने , लॉजिकल रीजनिंग और डिजिटल युग में कंप्यूटर आधारित सोच के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को कंप्यूटेशनल थिंकिंग के मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- Nawada News: प्रशिक्षण से स्कूली शिक्षा में सकारात्मक बदलाव होगा संभव कार्यक्रम को संबोधित क...