चाईबासा, जुलाई 7 -- नोवामुंडी। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने और मातृ शक्ति को नमन करने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष हरित अभियान का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या शशिकला द्वारा पहला पौधा लगाकर किया गया। मुहिम के तहत विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इन पौधों को गोद लिया और उनकी नियमित देखरेख करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: एक पेड़ अवश्य लगाएं, हरित आवरण बढ़ाएं यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण यह भी पढ़ें- Nainital News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...