चाईबासा, अप्रैल 7 -- नोवामुंडी। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में सोमवार को नए प्राचार्या शशिकला ने योगदान दिया। उनको पूर्व प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां ने बुके देकर स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। मंच संचालन शिक्षक अरविंद ठाकुर ने शिक्षिका केजे रमा और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजेश राम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...