टाटा डीएवी जामाडोबा में वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न
धनबाद, अगस्त 23 -- टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी कथारा विजेता और डीएवी सिंदरी उपविजेता बने, जबकि बालिका वर्ग में डीएवी स्वांग ने खिताबी जीत दर्ज की और डीएवी खलारी उपविजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग में भी डीएवी कथारा ने बाजी मारी और डीएवी धोरी उपविजेता रही, वहीं बालिका वर्ग में डीएवी लोदना ने स्वांग को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 के मुकाबलों में बालक वर्ग के रोमांचक मैच में डीएवी कथारा विजेता और टाटा डीएवी सिजुआ उपविजेता बने, जबकि बालिका वर्ग में डीएवी भंडारकोला ने प्रथम और डीएवी मॉडल सीएफआरआई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जिम्नास्टिक में डीएवी सेक्टर-4 की टीम बनी ओवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.