जमशेदपुर, मार्च 14 -- बर्मामाइंस स्थित टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन में वेंडर बदलाव के बाद हटाए गए मुखी समाज के ठेका श्रमिकों की पुनर्बहाली का रास्ता साफ हो गया है। विधायक पूर्णिमा साहू के हस्तक्षेप के बाद कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों को जल्द पुनः बहाल करने पर सहमति जताई है। शुक्रवार को बिष्टूपुर स्थित टाटा स्टील लीगल सर्विसेज बिल्डिंग में कॉरपोरेट रिलेशन विभाग के अधिकारी अमित सिंह और ट्यूब डिवीजन की एचआर शुभ्रा सिंह की मौजूदगी में श्रमिकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पोरेश मुखी और भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा भी मौजूद रहे। हाल ही में वेंडर बदलाव के कारण ट्यूब डिवीजन में कार्यरत मुखी समाज के करीब 40 ठेका श्रमिकों को काम से हटा दिया गया था। इसके...